Prem's Career Coaching
Phone No. +91-9302959282, RAIPUR, Chattisgarh


Article : Quiz 9 Augsut 2018
Updated at : Fri, 10 August, 2018 , 08:06:35 AM ( IST )


1. किस भारतीय शहर में विश्व प्रसिद्ध फर्नीचर मेगा स्टोर आइकिया (IKEA) ने अपना शोरूम खोला है?
a.    दिल्ली
b.    बेंगलुरु
c.    हैदराबाद
d.    मुंबई
1. c. हैदराबाद

विवरण: विश्वप्रसिद्ध स्वीडन का फर्नीचर मेगा स्टोर आइकिया (IKEA) अब भारत में भी खुल गया है. इसका पहला स्टोर हैदराबाद में खोला गया है.

2. निम्नलिखित में से किसने दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ ग्रहण की?
a.    न्यायमूर्ति राजेन्द्र मेनन
b.    न्यायमूर्ति अरविन्द त्यागी
c.    न्यायमूर्ति शंकर प्रसाद
d.    न्यायमूर्ति जीवीके गौड़
2. a. न्यायमूर्ति राजेन्द्र मेनन
विवरण: न्यायमूर्ति राजेन्द्र मेनन ने गुरूवार को यहां दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली.

3. निम्नलिखित में से किस दिन प्रत्येक वर्ष अगस्त क्रांति दिवस मनाया जाता है?
a.    06 अगस्त
b.    07 अगस्त
c.    08 अगस्त
d.    09 अगस्त
3. d. 09 अगस्त
विवरण: भारत छोड़ो आंदोलन की याद में प्रत्येक वर्ष 09 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस मनाया जाता है.

4. हाल ही में किस देश ने 16 बिलियन डॉलर की अमेरिकी वस्तुओं के आयात पर 25% शुल्क लगाने की घोषणा की है?
a.    ईरान
b.    चीन
c.    भारत
d.    रूस
4. b. चीन
विवरण: चीन ने लगभग 16 बिलियन डॉलर के अमेरिकी उत्पादों पर जवाबी 25% उत्पाद शुल्क लगा दिया है. इससे विश्व की दो शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं का व्यापार युद्ध और गहरा गया है.

5. हाल ही में किस राज्य द्वारा ओबीसी समुदाय के लोगों को 500 करोड़ रुपये की विशेष सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की गई?
a.    उत्तर प्रदेश
b.    छत्तीसगढ़
c.    महाराष्ट्र
d.    हरियाणा
5. c. महाराष्ट्र

विवरण: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय के लोगों को 500 करोड़ रुपये की विशेष सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की.

6. निम्नलिखित में से कौन राज्यसभा के उपसभापति के रूप में चयनित किये गये?
a.    हरिवंश नारायण
b.    बीके हरिप्रसाद
c.    बलराम सिंह
d.    जोगेश्वर चौहान
6. a. हरिवंश नारायण
विवरण: राज्यसभा के उपसभापति चुनाव में हरिवंश नारायण को 125 वोट प्राप्त हुए जबकि यूपीए उम्मीदवार बीके हरिप्रसाद को 105 मत प्राप्त हुए.

7. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने ताजमहल सहित कितने वैश्विक धरोहरों और बी श्रेणी के 11 स्मारकों का प्रवेश शुल्क बढ़ा दिया है जो 08 अगस्त 2018 से लागू हो गया?
a. 6
b. 10
c. 12
d. 15
7. a. 6
विवरण: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने ताजमहल सहित 6 वैश्विक धरोहरों और बी श्रेणी के 11 स्मारकों का प्रवेश शुल्क बढ़ा दिया है जो 08 अगस्त 2018 से लागू हो गया.

8. किस राज्य सरकार ने आर्म्स लाइसेंस जारी करने और नवीनीकरण के समय पूर्व सैनिकों और वरिष्ठ नागरिकों को डोप टेस्ट की अनिवार्यता से छूट दी है?
a. बिहार सरकार
b. पंजाब सरकार
c. हरियाणा सरकार
d. कर्नाटक सरकार
8. b. पंजाब सरकार
विवरण: पंजाब सरकार ने आर्म्स लाइसेंस जारी करने और नवीनीकरण के समय पूर्व सैनिकों और वरिष्ठ नागरिकों को डोप टेस्ट की अनिवार्यता से छूट दी है.

9. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुसार भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2019-20 में कितने  प्रतिशत रहने का अनुमान है?
a. 7.5 प्रतिशत
b. 9.5 प्रतिशत
c. 4.5 प्रतिशत
d. 3.5 प्रतिशत
9. a. 7.5 प्रतिशत
विवरण: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुसार निवेश में बढ़ोतरी और मजबूत निजी खपत की बदौलत भारत की आर्थिक वृद्धि दर वित्त वर्ष 2019-20 बढ़कर 7.5 प्रतिशत होने का अनुमान है.

10. केंद्र सरकार ने आयात कम करने के लिए कितने टेक्सटाइल उत्पादों पर आयात शुल्क को बढ़ा दिया है?
a. 330
b. 325
c. 328
d. 420
10 c. 328
विवरण: केंद्र सरकार ने आयात कम करने के लिए 328 टेक्सटाइल उत्पादों पर आयात शुल्क को बढ़ा दिया है. सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि देश में इस तरह के उत्पादों के मैन्युफैक्चरर (विनिर्माण) को प्रोत्साहन दिया जा सके.

11. राष्ट्रीय हथकरघा दिवस भारत में निम्न में से किस दिन को मनाया जाता है?
a. 10 अगस्त
b. 12 अगस्त
c. 18 अगस्त
d. 7 अगस्त
11. d. 7 अगस्त
विवरण: देश में हैंडलूम बुनकरों का सम्मान करने के लिए हर साल 7 अगस्त को राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस मनाया जाता है. भारत के हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने का भी प्रयास किया जाता है.

12. किस आयोग ने अमेरिकी रिटेलर वॉलमार्ट द्वारा भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंज़ूरी दे दी है?
a. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
b. नीति आयोग
c. व्यय प्रबंधन आयोग
d. राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग
12. a. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग

विवरण: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अमेरिकी रिटेलर वॉलमार्ट द्वारा भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंज़ूरी दे दी है.



Prem's Career Coaching
Phone No. +91-9302959282, RAIPUR, Chattisgarh