Prem's Career Coaching
Phone No. +91-9302959282, RAIPUR, Chattisgarh


Article : Quiz 13 Augsut 2018
Updated at : Tue, 14 August, 2018 , 03:59:05 AM ( IST )

1. केंद्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित केरल के लिए कितने करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का फैसला किया है?
a.    100 करोड़ रुपये
b.    200 करोड़ रुपये
c.    300 करोड़ रुपये
d.    400 करोड़ रुपये

1.a. 100 करोड़ रुपये

विवरण: केरल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया है कि केंद्र सरकार ने राज्य के लिए 100 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का फैसला किया है.

2. साहित्य के लिए वर्ष 2001 में नोबेल पुरस्कार पाने वाले किस भारतीय मूल के मशहूर लेखक का लंदन स्थित अपने घर में 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया?
a.    नजीब महफूज़
b.    वी.एस. नायपॉल
c.    सुली प्रुधोम
d.    सेमस हेनी

2.b. वी.एस. नायपॉल
विवरण: 
साहित्य के लिए वर्ष 2001 में नोबेल पुरस्कार पाने वाले भारतीय मूल के मशहूर लेखक वी.एस. नायपॉल को लंदन स्थित अपने घर में 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया.

3. किस पूर्व लोकसभा अध्यक्ष का 13 अगस्त 2018 को कोलकाता में 89 साल की उम्र में निधन हो गया?
a.    मनोहर जोशी
b.    शिवराज पाटिल
c.    मीरा कुमार
d.    सोमनाथ चटर्जी

3.d. सोमनाथ चटर्जी
विवरण: 
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का 13 अगस्त 2018 को कोलकाता में निधन हो गया. वे 89 वर्ष के थे. पिछले काफी दिनों में सोमनाथ चटर्जी बीमार चल रहे थे.

4. किस देश में एशियाई खेल 2018 आयोजित किया जाएगा?
a.    इंडोनेशिया
b.    नेपाल
c.    चीन
d.    जापान

4.a. इंडोनेशिया
विवरण: 
खेल मंत्रालय ने एशियाई खेलों के लिये 804-सदस्यीय दल को मंजूरी दे दी है. एशियन गेम्स 18 अगस्त से इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पेलाम्बंग में आयोजित हो रहे हैं.

5. केरल बाढ़ से निपटने हेतु दक्षिणी नौसेना कमान द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन का नाम क्या है?
a.    ऑपरेशन हिम्मत
b.    ऑपरेशन मदद
c.    ऑपरेशन पानी
d.    इनमें से कोई नहीं

5.b. ऑपरेशन मदद
विवरण: 
केरल में पिछले तीन दिन से भारी बाढ़-बारिश का लोगों को सामना करना पड़ रहा है. नेवी द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन मदद' के जरिए केरल के पहाड़ी इलाकों से अब तक 55 लोगों को बचाया जा चुका है.


6. किस राज्य सरकार ने 13 अगस्त 2018 से राज्य भर में संपत्ति पंजीकरण के लिए ‘तत्काल सेवा’ शुरू की?
a.    पंजाब सरकार 
b.    बिहार सरकार
c.    झारखण्ड सरकार
d.    दिल्ली सरकार

6.a. पंजाब सरकार 
विवरण: 
पंजाब सरकार ने 13 अगस्त 2018 से राज्य भर में संपत्ति पंजीकरण के लिए ‘तत्काल सेवा’ शुरू की. सरकार ने गुणों हेतु ‘तत्काल’ पंजीकरण के लिए नियुक्ति की मांग के लिए 5000 रुपये की सुविधा तय की है.

7. किस राज्य पुलिस में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए भारत की पहली महिला विशेष हथियार और रणनीति (SWAT) टीम शामिल की गई है?
a.    बिहार पुलिस
b.    पंजाब पुलिस
c.    दिल्ली पुलिस
d.    हरियाणा पुलिस

7.c. दिल्ली पुलिस
विवरण: 
दिल्ली पुलिस में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए भारत की पहली महिला-महिला विशेष हथियार और रणनीति (SWAT) टीम शामिल की गई है.

8. इंडोनेशिया के जकार्ता में 2018 एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक निम्न में से कौन होंगे?
a.    नीरज चोपड़ा
b.    अभिषेक वर्मा
c.    सुशील कुमार
d.    वीनेश फोगाट

8.a. नीरज चोपड़ा
विवरण: 
इंडोनेशिया के जकार्ता में 2018 एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में हरियाणा के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा भारत के ध्वजवाहक होंगे.

9. रेल मंत्रालय ने आरपीएफ भर्ती में महिलाओं को कितने फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की?
a.    40 फीसदी
b.    50 फीसदी
c.    30 फीसदी
d.    20 फीसदी

9.b. 50 फीसदी
विवरण: 
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 12 अगस्त 2018 को घोषणा की कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों की होने वाली भर्ती में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी जाएंगी.

10. केंद्र सरकार ने एनडीआरएफ की कितने अतिरिक्त बटालियन के गठन को मंजूरी प्रदान की?
a.    दस
b.    सात
c.    आठ
d.    चार

10.d. चार
विवरण: 
केंद्र सरकार ने देश में आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की चार अतिरिक्त बटालियन बनाने की मंजूरी दी है. इस पर 637 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है.



Prem's Career Coaching
Phone No. +91-9302959282, RAIPUR, Chattisgarh