Prem's Career Coaching
Phone No. +91-9302959282, RAIPUR, Chattisgarh


Article : Quiz 19 Augsut 2018
Updated at : Mon, 20 August, 2018 , 11:31:42 AM ( IST )

1. केंद्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित केरल के लिए कितने करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का फैसला किया है?
a.    100 करोड़ रुपये
b.    200 करोड़ रुपये
c.    300 करोड़ रुपये
d.    400 करोड़ रुपये
1.a. 100 करोड़ रुपये
विवरण:
 केरल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया है कि केंद्र सरकार ने राज्य के लिए 100 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का फैसला किया है.
2. साहित्य के लिए वर्ष 2001 में नोबेल पुरस्कार पाने वाले किस भारतीय मूल के मशहूर लेखक का लंदन स्थित अपने घर में 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया?
a.    नजीब महफूज़
b.    वी.एस. नायपॉल
c.    सुली प्रुधोम
d.    सेमस हेनी
2.b. वी.एस. नायपॉल
विवरण: 
साहित्य के लिए वर्ष 2001 में नोबेल पुरस्कार पाने वाले भारतीय मूल के मशहूर लेखक वी.एस. नायपॉल को लंदन स्थित अपने घर में 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया.
3. किस पूर्व लोकसभा अध्यक्ष का 13 अगस्त 2018 को कोलकाता में 89 साल की उम्र में निधन हो गया?
a.    मनोहर जोशी
b.    शिवराज पाटिल
c.    मीरा कुमार
d.    सोमनाथ चटर्जी

3.d. सोमनाथ चटर्जी
विवरण:
 पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का 13 अगस्त 2018 को कोलकाता में निधन हो गया. वे 89 वर्ष के थे. पिछले काफी दिनों में सोमनाथ चटर्जी बीमार चल रहे थे.

4. किस देश में एशियाई खेल 2018 आयोजित किया जाएगा?
a.    इंडोनेशिया
b.    नेपाल
c.    चीन
d.    जापान
4.a. इंडोनेशिया
विवरण: 
खेल मंत्रालय ने एशियाई खेलों के लिये 804-सदस्यीय दल को मंजूरी दे दी है. एशियन गेम्स 18 अगस्त से इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पेलाम्बंग में आयोजित हो रहे हैं.
5. केरल बाढ़ से निपटने हेतु दक्षिणी नौसेना कमान द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन का नाम क्या है?
a.    ऑपरेशन हिम्मत
b.    ऑपरेशन मदद
c.    ऑपरेशन पानी
d.    इनमें से कोई नहीं
5.b. ऑपरेशन मदद
विवरण:
 केरल में पिछले तीन दिन से भारी बाढ़-बारिश का लोगों को सामना करना पड़ रहा है. नेवी द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन मदद' के जरिए केरल के पहाड़ी इलाकों से अब तक 55 लोगों को बचाया जा चुका है.
6. किस राज्य सरकार ने हाल ही में ऋण माफी योजना का दायरा बढ़ा दिया है?
a.    महाराष्ट्र सरकार
b.    बिहार सरकार
c.    पंजाब सरकार
d.    कर्नाटक सरकार
6. a. महाराष्ट्र सरकार
विवरण:
 महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में ऋण माफी योजना का दायरा बढ़ा दिया है अब किसान के परिवार के सदस्यों का अलग-अलग ऋण खाता होने की स्थिति में भी सभी को इस योजना का लाभ मिलेगा.
7. भारतीय नौसेना का कौन सा जहाज 13 से 16 अगस्त तक फिजी की यात्रा पर रवाना हुआ?
a.    आईएनएस सहयाद्रि
b.    आईएनएस तारिणी
c.    आईएनएस श्रेष्ठ
d.    आईएनएस विक्रांत
7. a. आईएनएस सहयाद्रि
विवरण: 
फिजी के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस सहयाद्रि सद्भावना यात्रा पर सुवा बंदरगाह पहुंचा है.
8. हाल ही में किस राज्य के गवर्नर का पद पर रहते हुए निधन हो गया?
a.    राजस्थान
b.    छत्तीसगढ़
c.    बिहार
d.    केरल
8. b. छत्तीसगढ़
विवरण:
 छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामदास टंडन का 14 अगस्त को आंबेडकर अस्पताल में निधन हो गया. वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे.
9. विश्व के किस शहर में हिन्दू देवी लक्ष्मी के नाम पर शहर का नाम रखा गया?
a.    किचीजोजी (टोक्यो)
b.    गोंगजू (चीन)
c.    तेल अवीव (इज़राइल)
d.    वॉरसॉ (पोलैंड)
9. a. किचीजोजी (टोक्यो)
विवरण:
 जापान के पास एक शहर है किचीजोजी. किचीजोजी का नाम हिन्दू देवी लक्ष्मी के नाम पर रखा गया है.
10. एक सर्वेक्षण के तहत निम्नलिखित में से किसे भारत की सबसे अमीर महिला घोषित किया गया  है?
a.    नीता अंबानी
b.    अर्पिता मुंजाल
c.    स्मिता कृष्णा गोदरेज
d.    किरण नादर
10 c. स्मिता कृष्णा गोदरेज
विवरण: 
एक सर्वेक्षण के तहत स्मिता कृष्णा गोदरेज को भारत की सबसे अमीर महिला घोषित किया गया है.
11. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त राज्यपाल बनाया गया है?
a.    आनंदीबेन पटेल
b.    विश्वास राव
c.    उर्जित पटेल
d.    के एस जयराम
11. a. आनंदीबेन पटेल
विवरण:
 आनंदीबेन पटेल को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है.
12. भारतीय टीम को पहली बार विदेशी धरती पर सीरीज़ जिताने वाले उस पूर्व क्रिकेट कप्तान का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया?
a.    मोहम्मद अजरुद्दीन
b.    अजीत वाडेकर
c.    रवि शास्त्री
d.    कपिल देव
12. b. अजीत वाडेकर
विवरण:
 भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तथा पूर्व मुख्य चयनकर्ता अजीत वाडेकर का 15 अगस्त 2018  को निधन हो गया.
13. इकॉनमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट रैंकिंग्स द्वारा किये गये सर्वेक्षण के अनुसार विश्व का कौन सा शहर रहने के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ है?
a.    पेरिस
b.    लंदन
c.    वियना
d.    मुंबई
13. c. वियना (ऑस्ट्रिया)
विवरण:
 इकॉनमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट रैंकिंग्स द्वारा विश्व के 140 शहरों में किये गए सर्वेक्षण के परिणामस्वरूप जारी आंकड़ों में वियना प्रथम स्थान पर शामिल रहा.
14. इकॉनमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट रैंकिंग्स द्वारा किये गये सर्वेक्षण के अनुसार विश्व का कौन सा शहर रहने के लिहाज से सबसे बदतर स्थिति में है?
a.    दमिश्क
b.    बनारस
c.    कराची
d.    डकार
14. a. दमिश्क (सीरिया)
विवरण: 
इकॉनमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट रैंकिंग्स द्वारा विश्व के 140 शहरों में किये गए सर्वेक्षण के परिणामस्वरूप जारी आंकड़ों में दमिश्क इस सूची में अंतिम पायदान पर रहा.
15. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस भाषण में भारत द्वारा 2022 में अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले किस अंतरिक्ष यान के बारे में जिक्र किया?
a.    अन्तरिक्ष यात्रा वाहन
b.    मेघयान
c.    वायुवेग यान
d.    गगनयान
15. d. गगनयान
विवरण:
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले से दिए गए अपने संबोधन में घोषणा की कि वर्ष 2022 तक गगनयान लेकर कोई हिंदुस्तानी अंतरिक्ष में जाएगा.



Prem's Career Coaching
Phone No. +91-9302959282, RAIPUR, Chattisgarh