Prem's Career Coaching
Phone No. +91-9302959282, RAIPUR, Chattisgarh


Article : Quiz 9 september2018.
Updated at : Mon, 10 September, 2018 , 11:37:36 AM ( IST )

1. महाराष्ट्र के भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में पुणे की एक अदालत ने पुलिस को जून में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश करने के लिए कितने दिनों का अतिरिक्त समय दिया है?
a. 90
b. 50
c. 40
d. 75

1. a. 90

विवरण: महाराष्ट्र के भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में पुणे की एक अदालत ने पुलिस को जून में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश करने के लिए 90 दिनों का अतिरिक्त समय दिया है.
2. निम्न में से किस देश ने अधिकारियों को सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं की निगरानी करने का अधिकार दिया है?
a. भारत
b. मिस्र
c. नेपाल
d. चीन

2. b. मिस्र
विवरण: 
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने इंटरनेट पर शिकंजा कसने के लक्ष्य से एक ऐसे कानून को मंजूरी दी है जिसके तहत अधिकारी सोशल मीडिया का उपयोग करने वालों पर नजर रख सकेंगे.
3. किस देश में चौथी अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद कांग्रेस (आईएवीसी) आयोजित की गई थी?
a. भारत
b. नेपाल
c. जापान
d. नीदरलैंड

3. d. नीदरलैंड
विवरण:
 आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद येस्सो नाइक ने 1 सितम्बर 2018 को नीदरलैंड में चौथे अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद कॉग्रेस का उद्घाटन किया.
4. निम्न में से किसने विश्व युवा मुक्केबाजी में महिला 57 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता?
a. साक्षी चौधरी
b. कविता चहल
c. अनामिका हुड्डा
d. प्रीति ढांडा

4. a. साक्षी चौधरी
विवरण: 
हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में संपन्न विश्व युवा मुक्केबाजी में साक्षी चौधरी ने 57-किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता. साक्षी के अलावा अनामिका (51 किलोग्राम भारवर्ग) और मनीषा (64 किलोग्राम भारवर्ग) को फाइनल में हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा है.
5. वोडाफोन इंडिया को किस भारतीय दूरसंचार कंपनी के साथ विलय कर दिया गया?
a. यूनिनॉर
b. आइडिया
c. एयरटेल
d. इनमें से कोई नहीं

5. b. आइडिया
विवरण:
 वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेलुलर का विलय 31 अगस्त 2018 को पूरा हो गया. आइडिया और वोडाफोन के विलय के बाद 408 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ ये देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है.
6. अर्जेंटीना में जारी आर्थिक संकट के बीच राष्ट्रपति माउरीसियो मैक्री ने कड़े कदम उठाने की घोषणा की है जिसके तहत सरकारी मंत्रालयों की संख्या 19 से घटाकर कितने कर दी गई है?
a. 12
b. 15
c. 10
d. 08

6. c. 10
विवरण:
 अर्जेंटीना में जारी आर्थिक संकट के बीच राष्ट्रपति माउरीसियो मैक्री ने कड़े कदम उठाने की घोषणा की है जिसके तहत सरकारी मंत्रालयों की संख्या 19 से 10 कर दी गई है.
7. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में पाकिस्तान का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है?
a.    मौलाना फजलुर रहमान
b.    डॉ. आरिफ अल्वी
c.    ऐतजाज अहसन
d.    डॉ. अहमद डार

7. b. डॉ. आरिफ अल्वी
विवरण:
 आरिफ अल्वी ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवार ऐतजाज अहसन और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन के उम्मीदवार मौलाना फजल उर रहमान को त्रिकोणीय मुकाबले में मात दी और देश के 13वें राष्ट्रपति बने.
8. हाल ही में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मरीजों के अधिकार संबंधी ड्राफ्ट चार्टर में मरीजों को कितने अधिकार दिए गये हैं?
a.    17
b.    18
c.    19
d.    20

8. a. 17
विवरण:
 केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा तैयार किये गये मरीजों के अधिकारों के ड्राफ्ट चार्टर को जारी किया जिसमें 17 अधिकार दिए गये हैं.
9. हाल ही में केंद्रीय, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ने कारीगरों की प्रतिदिन मजदूरी में कितना प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी प्रदान की?
a.    36 प्रतिशत
b.    25 प्रतिशत
c.    20 प्रतिशत
d.    8 प्रतिशत

9. a. 36 प्रतिशत
विवरण: 
केंद्रीय, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने कारीगरों की मजदूरी 36 प्रतिशत से अधिक बढ़ाने को मंजूरी प्रदान की.
10. वाणिज्य एवं उद्योग और नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने कॉफ़ी उत्पादकों के लिए किस मोबाइल एप्प की शुरुआत की?
a.    कॉफ़ी करियर
b.    कॉफ़ी केयर
c.    कॉफ़ी कनेक्ट
d.    कॉफ़ी कप्पा

10. c. कॉफ़ी कनेक्ट
विवरण:
 वाणिज्य एवं उद्योग और नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने कॉफी हितधारकों के लिए डिजिटल मोबाइल विस्तार सेवाएं तथा ‘कॉफी कनेक्ट’ नामक मोबाइल एप्प लॉन्च किया.
11. हाल ही में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत में कितने नये आईआईएम संस्थान स्थापित करने को मंजूरी प्रदान की है?
a.    चार
b.    पांच
c.    छह
d.    सात

11. d. सात
विवरण:
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने अमृतसर, बोध गया, नागपुर, सम्बलपुर, सिरमौर, विशाखापट्टनम और जम्मू स्थित सात नए आईआईएम के स्थायी परिसरों की स्थापना और उनके संचालन को मंजूरी प्रदान की.
12. केंद्र सरकार द्वारा जन-धन योजना में ओवरड्राफ्ट की सीमा 5,000 रुपये से बढ़ाकर कितनी कर दी गई है?
a.    6,000
b.    7,000
c.    8,000
d.    9,000

12. d. 9,000
विवरण:
 केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना को विश्व की सबसे बड़ी वित्तीय समावेशन योजना बताते हुए इसे आगे जारी रखने की घोषणा की है तथा ओवरड्राफ्ट की लिमिट 10,000 रुपये कर दी है.
13. हाल ही में किस राज्य के राज्यपाल ने विधानसभा भंग कर के चुनाव कराने की सिफारिश मंजूर कर ली है?
a.    महाराष्ट्र
b.    गुजरात
c.    रायपुर
d.    छत्तीसगढ़

13. c. रायपुर
विवरण:
  हाल ही में तेलंगाना के राज्यपाल ने विधानसभा भंग कर के चुनाव कराने की सिफारिश मंजूर कर ली है.
14. रामनाथ कोविंद द्वारा आठ दिवसीय यात्रा के दौरान किस देश के साथ असैन्य परमाणु सहयोग सहित 4 और समझौते किये गये?
a.    बुल्गारिया
b.    जॉर्डन
c.    मिस्र
d.    कुवैत

14. a. बुल्गारिया
विवरण:
 राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उनके बुल्गारियाई समकक्ष रूमेन रादेव के मध्य हुई बैठक में चार विषयों से जुड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये.
15. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता संख्या याद रखने की जद्दोजहद से बचने के लिए किस सुविधा को देने की घोषणा की गई है?
a.    क्यूआर कोड
b.    एसआर कोड
c.    स्मार्ट कार्ड
d.    स्पेशल पैनल

15. a. क्यूआर कोड
विवरण: 
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खाता खोलते समय ग्राहकों को एक क्यूआर कोड दिया जाएगा, जिससे ग्राहकों को खाता संख्या याद रखने की जरूरत नहीं होगी.



Prem's Career Coaching
Phone No. +91-9302959282, RAIPUR, Chattisgarh