Prem's Career Coaching
Phone No. +91-9302959282, RAIPUR, Chattisgarh


Article : Quiz 14 september2018.
Updated at : Sat, 15 September, 2018 , 07:01:12 AM ( IST )



1. दिल्ली सरकार द्वारा कितनी सेवाओं के लिए डोरस्टेप डिलीवरी योजना आरंभ की गई है?
a.    32
b.    40
c.    45
d.    48
1. b. 40 

विवरण: इस योजना के तहत लोग घर बैठे 40 सरकारी सेवाओं जैसे जन्म और जाति प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड जैसे डॉक्युमेंट्स बनवा सकते हैं तथा इसके किसी भी सरकारी ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होगी.
2. गृह मंत्रालय ने कितने शहरों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए किये जाने वाले उपायों हेतु लगभग 3,000 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं?
a.    आठ
b.    नौ
c.    दस
d.    ग्यारह
2. a. आठ

विवरण: गृह मंत्रालय ने विभिन्न आठ शहरों में महिलाओं की सुरक्षा हेतु किये जाने वाले उपायों के लिए लगभग 2919.55 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं.
3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर 2018 को निम्नलिखित में से किस मूर्ति का अनावरण करेंगे?
a.    स्टैच्यू ऑफ फ्रीडम
b.    स्टैच्यू ऑफ पीस                
c.    स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
d.    स्टैच्यू ऑफ डेमोक्रेसी
3. c. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
विवरण: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी द्वारा की गई घोषणा के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति) का अनावरण करेंगे.

4. विश्व का सबसे बड़ा समुद्री सफाई अभियान ‘ओशियन क्लीनअप’ निम्नलिखित में से किस स्थान पर आरंभ किया गया?
a.    मुंबई
b.    कैलिफोर्निया
c.    ओसाका
d.    फ़िनलैंड
4. b. कैलिफ़ोर्निया
विवरण: विश्व भर में समुद्रों से प्रदूषण हटाने तथा समुद्रों की सफाई करने के लिए अब तक का सबसे बड़ा अभियान ‘ओशियन क्लीनअप’ कैलिफ़ोर्निया से आरंभ किया गया.
5. निम्नलिखित में से किस विख्यात अमेरिकी शेफ को मरणोपरांत प्रतिष्ठित एमी पुरस्कार से नवाजा जाएगा
a.    डेविड पार्कर
b.    बोरिस शुआरेज़ 
c.    एंथेनी बोर्डेन
d.    पोउलो डोमिनिक
5. c. एंथेनी बोर्डेन
विवरण: प्रसिद्ध अमेरिकी शेफ एंथेनी बोर्डेन को मरणोपरांत प्रतिष्ठित एमी पुरस्कार से नवाजा जाएगा. उन्हें सीएनएन चैनल के फूड एंड ट्रेवल शो “पार्ट्स अन्नोन” के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा.
6. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, दुनिया में हर कितने सेकेंड में आत्महत्या के कारण एक शख्स की मौत होती है?
a.    10 सेकेंड
b.    20 सेकेंड
c.    40 सेकेंड
d.    58 सेकेंड
6.c. 40 सेकेंड
विवरण: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, दुनिया में हर 40 सेकेंड में आत्महत्या के कारण एक शख्स की मौत होती है और 2016 में 15-29 वर्ष के उम्र वाले व्यक्तियों में मृत्यु का दूसरा सबसे बड़ा कारण आत्महत्या था.
7. किस भारतीय अभिनेत्री को अभिनय में उत्कृष्ट काम करने हेतु अमेरिका में ‘वीमेन इन फिल्म ऐंड टेलीविज़न इंडिया अवॉर्ड’ (डब्ल्यूआईएफटी) में पहले मेरिल स्ट्रीप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है?
a.    रानी मुखर्जी
b.    पूजा भट्ट
c.    कंगना रनौत
d.    ऐश्वर्या राय बच्चन
7.d. ऐश्वर्या राय बच्चन
विवरण: भारतीय अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को अभिनय में उत्कृष्ट काम करने के लिए अमेरिका में ‘वीमेन इन फिल्म ऐंड टेलीविज़न इंडिया अवॉर्ड’ (डब्ल्यूआईएफटी) में पहले मेरिल स्ट्रीप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. इसके अलावा निर्देशक ज़ोया अख्तर और ऐक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को भी सम्मानित किया गया.
8. निम्न में से किस राज्य सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'युद्धक्षेत्र पर्यटन' शुरू करने की योजना बना रहा हैं?
a.    राजस्थान
b.    बिहार
c.    झारखंड 
d.    पंजाब
8.a. राजस्थान
विवरण: राजस्थान सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'युद्धक्षेत्र पर्यटन' शुरू करने की योजना बना रहा हैं. पर्यटन का यह नया रूप 'युद्धक्षेत्र पर्यटन' अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका में पहले से ही लोकप्रिय है.
9. किस राज्य ने सीआरपीसी में अग्रिम जमानत को फिर से शुरू करने के लिए सितंबर 2018 में एक बिल पारित किया है?
a.    पंजाब
b.    उत्तर प्रदेश
c.    कर्नाटक
d.    तमिलनाडु
9.b. उत्तर प्रदेश
विवरण: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने राज्य विधान मंडल से पारित ‘दंड प्रक्रिया संहिता (उत्तर प्रदेश संशोधन) विधेयक 2018 को राष्ट्रपति को भेजा है. यह संशोधन विधेयक प्रदेश में अग्रिम जमानत की व्यवस्था से संबंधित है.
10. सिख धर्म में हाल ही में किसका प्रकाश उत्सव मनाया गया?
a.    गुरु गोबिंद सिंह
b.    गुरु ग्रंथ साहिब
c.    गुरु अर्जुन देव
d.    गुरु रामदास

10.b. गुरु ग्रंथ साहिब
विवरण: सिख धर्म के धार्मिक ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश उत्सव 10 सितंबर 2018 को मनाया गया.

11. देश के सबसे पुराने न्यूक्लियर रिएक्टर का क्या नाम है जिसे हाल ही में पहले से अधिक क्षमता के साथ 9 वर्ष बाद फिर से शुरू किया गया है?
a.    अप्सरा
b.    तारा
c.    मणिकरण
d.    शक्ति
11. a. अप्सरा
विवरण: देश के सबसे पुराने न्यूक्लियर रिएक्टर ‘अप्सरा’ को पहले से अधिक क्षमता के साथ नौ वर्ष बाद फिर से शुरू किया गया है.
12. चुनाव आयोग द्वारा राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों के मतपत्रों से किस विकल्प को हटाने की घोषणा की गई?
a.    बीप की आवाज़
b.    नोटा
c.    लाल बत्ती
d.    चुनाव चिन्ह
12. b. नोटा
विवरण: चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों के मतपत्रों से 'उपर्युक्त में से कोई भी नहीं' (नोटा) विकल्प हटाने की घोषणा की.
13. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किस देश में तीन आधारभूत परियोजनाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया?
a.    श्रीलंका
b.    नेपाल
c.    भूटान
d.    बांग्लादेश
13. d. बांग्लादेश
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बांग्लादेश में तीन आधारभूत परियोजनाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया.
14. विभिन्न सरकारी योजनाओं को राज्यों में लागू करने के लिए दिए जाने वाले पुरस्कारों में किस राज्य ने वर्ष 2018 के सबसे अधिक पुरस्कार प्राप्त किये?
a.    उत्तर प्रदेश
b.    हरियाणा
c.    मध्य प्रदेश
d.    राजस्थान
14. a. उत्तर प्रदेश
विवरण: केंद्र सरकार की योजनाओं के लिए दिए जाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कारों में उत्तर प्रदेश को उत्तर प्रदेश को 12 पुरस्कार प्राप्त हुए हैं.
15. इसरो के किस ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान से भारत के पहले व्यावसायिक उपग्रह को छोड़ा जायेगा?
a.    PSLV C-42
b.    PSLV Mark-III
c.    PSLV-GT9
d.    PSLV-C-II

15. a. PSLV C-42
विवरण:  16  सितंबर 2018  को इसरो अपने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान PSLV C-42 से दो ब्रिट्रिश उपग्रह- नोवासार और एस 1-4 को धरती की कक्षा में स्थापित करेगा.

 



Prem's Career Coaching
Phone No. +91-9302959282, RAIPUR, Chattisgarh