Prem's Career Coaching
Phone No. +91-9302959282, RAIPUR, Chattisgarh


Article : Quiz 19 october 2018.
Updated at : Sat, 20 October, 2018 , 11:53:18 AM ( IST )

 विश्व खाद्य दिवस हर साल निम्न में से किस तारीख को मनाया जाता है?
a.    10 अक्टूबर
b.    12 अक्टूबर
c.    14 अक्टूबर
d.    16 अक्टूबर

1.d. 16 अक्टूबर
विवरण:
विश्व खाद्य दिवस दुनियाभर में 16 अक्टूबर को मनाया जाता है, ताकि वैश्विक जनसंख्या में पूरे विश्व के कुपोषित लोगों की स्थिति और परिस्थिति के बारे में जगरुकता उत्पन्न की जा सके.

2. चीनी सरकार द्वारा नियंत्रित अखबार 'द ग्लोबल टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, निम्न में से कौन सा देश चीनी सुपरसोनिक मिसाइल 'HD-1' खरीद सकता है जिसे भारत और रूस द्वारा निर्मित ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल सिस्टम से बेहतर बताया जा रहा है?
a.    पाकिस्तान
b.    नेपाल
c.    रूस
d.    अमेरिका

2.a. पाकिस्तान
विवरण:
चीनी सरकार द्वारा नियंत्रित अखबार 'द ग्लोबल टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान चीनी सुपरसोनिक मिसाइल 'HD-1' खरीद सकता है जिसे भारत और रूस द्वारा निर्मित ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल सिस्टम से बेहतर बताया जा रहा है.
3. कनाडा मनोरंजन के लिए गांजा वैध करने वाला किस देश के बाद दुनिया का दूसरा देश बन गया है?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    उरुग्वे
d.    भारत

3.c. उरुग्वे
विवरण:
कनाडा मनोरंजन के लिए गांजा वैध करने वाला उरुग्वे के बाद दुनिया का दूसरा देश बन गया है. इस कानून के तहत, एक वयस्क सार्वजनिक जगह पर अपने साथ 30 ग्राम गांजा रख सकता है और इससे ज़्यादा रखने पर उसे 5 साल तक की सज़ा हो सकती है.
4. नेपाल में राजशाही व्यवस्था खत्म होने के कितने साल बाद सरकार ने राजमुकुट, राजदंड और राज-तलवार को सार्वजनिक कर दिया है?
a.    25 साल बाद
b.    10 साल बाद
c.    30 साल बाद
d.    100 साल बाद

4.b. 10 साल बाद
विवरण:
नेपाल में राजशाही व्यवस्था खत्म होने के 10 साल बाद सरकार ने राजमुकुट, राजदंड और राज-तलवार को सार्वजनिक कर दिया है. सरकार ने बताया कि इस राजमुकुट में 700 हीरे, 2,000 से ज़्यादा मोती, रूबी और बहुमूल्य पत्थर लगे हुए हैं.
5. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) के 2018 के वैश्विक प्रतिस्पर्धा सूचकांक में निम्न में से कौन सा देश 58वीं सबसे प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था है?
a.    भारत
b.    नेपाल
c.    रूस
d.    जापान

5.a. भारत
विवरण:
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) के 2018 के वैश्विक प्रतिस्पर्धा सूचकांक में भारत 58वीं सबसे प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था है. डब्ल्यूईएफ ने बताया कि वर्ष 2017 के मुकाबले इस साल भारत ने रैंकिंग में 5 पायदान की छलांग लगाई है जो जी-20 अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है.
6. हिसार (हरियाणा) के एक कोर्ट ने 17 अक्टूबर 2018 को वर्ष 2006 में सतलोक आश्रम में एक महिला की हत्या के मामले में रामपाल को 13 समर्थकों के साथ कितने वर्ष की सज़ा सुनाई?
a.    10 वर्ष
b.    05 वर्ष
c.    उम्रकैद
d.    08 वर्ष

6.c. उम्रकैद
विवरण:
हरियाणा के सतलोक आश्रम में महिला की हत्या किए जाने के मामले में दोषी रामपाल और अन्य आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. रामपाल खुद को आध्यात्मिक गुरु बताता था. रामपाल समेत 15 आरोपियों पर एफआईआर नंबर 429 जिसमें सेक्शन 302 हत्या, 343 बंधक बनाना, 120 बी साजिश रचना जैसे मामलो में सजा सुनाई गई.
7. निम्न में से किस राज्य में सुरंग के अंदर रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा जो देश में इस तरह का पहला स्टेशन होगा?
a.    हिमाचल प्रदेश
b.    बिहार
c.    पंजाब
d.    तमिलनाडु

7.a. हिमाचल प्रदेश
विवरण:
हिमाचल प्रदेश में सुरंग के अंदर रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा जो देश में इस तरह का पहला स्टेशन होगा. हिमाचल प्रदेश के केलांग में बनने वाला यह स्टेशन समुद्र तल से तीन हजार मीटर की ऊंचाई पर होगा.
8. वेलस्पन समूह के किस चेयरमैन ने 17 अक्टूबर 2018 को उद्योग संगठन एसोचैम के प्रेसीडेंट का पदभार ग्रहण कर लिया?
a.    सुमित गोयनका
b.    बालकृष्ण गोयनका
c.    राहुल सचदेवा
d.    बालनाथ प्रभु

8.b. बालकृष्ण गोयनका
विवरण:
वेलस्पन समूह के चेयरमैन बालकृष्ण गोयनका ने 17 अक्टूबर 2018 को उद्योग संगठन एसोचैम के प्रेसीडेंट का पदभार ग्रहण कर लिया. गोयनका से पहले मोनेट इस्पात ऐंड एनर्जी के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक संदीप जजोदिया एसोचैम के प्रेसीडेंट थे.
9. आरबीआई ने किस बैंक के एमडी व सीईओ राणा कपूर का कार्यकाल बढ़ाने से इनकार कर दिया है?
a.    देना बैंक
b.    पंजाब नेशनल बैंक
c.    ऐक्सिस बैंक
d.    येस बैंक

9.d. येस बैंक
विवरण:
आरबीआई ने येस बैंक के एमडी व सीईओ राणा कपूर का कार्यकाल बढ़ाने से इनकार कर दिया है और बैंक को 1 फरवरी 2019 तक नया प्रमुख नियुक्त करने का निर्देश दिया है.
10. किस देश ने 16 अक्टूबर 2018 को विश्व के सबसे बड़े मानवरहित परिवहन ड्रोन का सफल परीक्षण किया?
a.    चीन
b.    नेपाल
c.    रूस
d.    अमेरिका

10.a. चीन
विवरण:
चीन ने 16 अक्टूबर 2018 को विश्व के सबसे बड़े मानवरहित परिवहन ड्रोन का सफल परीक्षण किया. यह परिवहन ड्रोन डेढ़ टन तक भार ढो सकता है.



Prem's Career Coaching
Phone No. +91-9302959282, RAIPUR, Chattisgarh