Updated at : Thu, 26 July, 2018 , 07:36:53 AM ( IST )
1. किसानों की आय बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा हाल ही में कौन सी योजना आरंभ की गई? a. पशुपालन योजना b. सोलर योजना c. मछलीपालन योजना d. आजीविका योजना 1. b. सोलर योजना विवरण: किसानों की आय बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा मुख्यमंत्री किसान आय बढ़ोतरी सोलर योजना आरंभ की गई. 2. ओडिशा सरकार द्वारा पर्यावरण हितैषी किस अभियान की शुरुआत की गई? a. ओडिशा बचाओ आंदोलन b. हरित संबलपुर क्रान्ति c. ग्रीन महानदी मिशन d. भुवनेश्वर पेड़ लगाओ आन्दोलन 2. c. ग्रीन महानदी मिशन विवरण: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा पश्चिमी ओडिशा स्थित संबलपुर जिले के दौरे में पौधारोपण करके ग्रीन महानदी मिशन की शुरुआत की गई. 3. हाल ही में किस राज्य में देश का पहला पूर्ण रूप से महिलाओं को समर्पित होटल आरंभ किये जाने की घोषणा की गई? a. केरल b. दिल्ली c. असम d. महाराष्ट्र 3. a. केरल विवरण: केरल पर्यटन विकास विभाग (केटीडीसी) द्वारा केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भारत का पहला ऐसा होटल बनेगा जो महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए होगा. 4. रूस से हथियारों की खरीद पर अमेरिका द्वारा भारत पर कौन सा प्रतिबन्ध न लगाए जाने की घोषणा की गई? a. NPTP b. BAAFT c. KAARP d. CAATSA 4. d. CAATSA विवरण: रूस से हथियारों की खरीद पर अमेरिका द्वारा भारत पर CAATSA प्रतिबन्ध न लगाए जाने की घोषणा की गई. 5. इनस्टाग्राम से कमाई करने वाले अमीरों की सूची में किस हॉलीवुड अभिनेत्री को टॉप रैंक हासिल हुआ? a. काइली मिनोग b. स्कारलेट जोहानसन c. एमा वाटसन d. काइली जेनर 5. d. काइली जेनर विवरण: काइली जेनर अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 10 लाख डॉलर (तकरीबन 7 करोड़ रुपये) चार्ज करती हैं. 6. अमेरिकी विज्ञान पत्रिका ‘साइंस’ में प्रकाशित एक लेख के अनुसार किस ग्रह पर जमीन के नीचे 20 किलोमीटर लम्बी झील होने का अनुमान व्यक्त किया गया है? a. बृहस्पति b. शनि c. मंगल d. बुध 6. c. मंगल ग्रह विवरण: अमेरिकी विज्ञान पत्रिका ‘साइंस’ में प्रकाशित एक लेख के अनुसार मंगल ग्रह पर जमीन के नीचे 20 किलोमीटर लम्बी झील होने का अनुमान व्यक्त किया गया है. 7. किस राज्य सरकार ने राज्य की आदिवासी जनसांख्यिकी को उजागर करने हेतु अपना पहला जनजातीय एटलस जारी किया है? a. बिहार b. झारखण्ड c. ओडिशा d. हरियाणा 7. c. ओडिशा विवरण: ओडिशा सरकार ने 28 जुलाई 2018 को आदिवासी जनसांख्यिकी को उजागर करने के लिए अपना पहला जनजातीय एटलस जारी किया है. एटलस को वर्ष 2011 जनगणना के आधार पर बनाया गया है. 8. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जुलाई 2018 को किस देश की संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए? a. युगांडा b. नेपाल c. श्रीलंका d. चीन 8. a. युगांडा विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को युगांडा की संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए. 9. निम्न में से किस शहर में कबीर महोत्सव 2018 का तीसरा संस्करण आयोजित होगा? a. पटना b. वाराणसी c. हरिद्वार d. लखनऊ 9. b. वाराणसी विवरण: कबीरा महोत्सव 2018 का तीसरा संस्करण 16 नवंबर 2018 को वाराणसी में 15 वीं शताब्दी के रहस्यवादी कवि कबीर की शिक्षा का प्रचार करने के लिए आयोजित किया जाएगा. 10. हाल ही में किस राज्य सरकार ने दिव्यंगों हेतु एक अलग निदेशालय स्थापित करने का फैसला किया है? a. बिहार b. पंजाब c. असम d. हरियाणा 10. c. असम विवरण: हाल ही में असम सरकार ने दिव्यंगों के लिए एक अलग निदेशालय स्थापित करने का फैसला किया है. दिसंबर 2018 तक दिव्यंगों के लिए नियुक्ति 4500 पदों पर की जाएगी. 11. किस राज्य सरकार ने नागरिकों को एकीकृत सेवाएं प्रदान करने हेतु ई-प्रगति कोर पहल शुरू की है? a. दिल्ली b. पंजाब c. कर्नाटक d. आंध्र प्रदेश 11. d. आंध्र प्रदेश विवरण: आंध्र प्रदेश सरकार ने नागरिकों को एकीकृत सेवाएं प्रदान करने के लिए अंडववली में ‘ई-प्रगति कोर पहल’ शुरू की है. 12. पश्चिम बंगाल विधानसभा ने 26 जुलाई 2018 को राज्य का नाम बदलकर किस नाम को रखने का प्रस्ताव पास कर दिया? a. बांग्ला b. आंग्ला c. बंगालसी d. बंगाल दा
12. a. बांग्ला विवरण: पश्चिम बंगाल विधानसभा ने गुरुवार को राज्य का नाम बदलकर 'बांग्ला' करने का प्रस्ताव पास कर दिया. हालांकि, केंद्रीय गृह मंत्रालय की अनुमति के बाद ही राज्य सरकार नाम बदल सकेगी.