Updated at : Thu, 02 August, 2018 , 11:16:35 AM ( IST )
.
1. किस राज्य सरकार ने समाज कल्याण सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आधार को बैंक खातों के साथ जोड़ने की अनिवार्यता को समाप्त किया? a. पंजाब सरकार b. दिल्ली सरकार c. असम सरकार d. केरल सरकार 1. b. दिल्ली सरकार विवरण: दिल्ली सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन जैसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए आधार को बैंक खाते से जोडऩे की अनिवार्यता को समाप्त किया.
2. हाल ही में किस देश ने आतंकवादी संगठन लश्कर के कमांडर अब्दुल रहमान को वैश्विक आतंकी घोषित किया? a. भारत b. चीन c. इज़राइल d. अमेरिका 2. d. अमेरिका विवरण: अमेरिका ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अब्दुल रहमान उल-दाखिल को वैश्विक आतंकी घोषित किया है.
3. अध्ययन के अनुसार दुनिया की सबसे बड़ी किंग पेंगुइन की कॉलोनी किस देश में जहां इनकी आबादी में 35 वर्षों में 88 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है? a. ब्रिटेन b. स्वीडन c. डेनमार्क d. चिली 3. a. ब्रिटेन विवरण: हाल ही में किये गये एक अध्ययन के अनुसार ब्रिटेन में मौजूद किंग पेंगुइन की दुनिया की सबसे बड़ी कॉलोनी पिछले 35 वर्षो में 88 फीसद तक सिकुड़ी है.
4. स्वास्थ्य मंत्रालय ने डिजिटल इंडिया के लाभ हेतु किस मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये? a. गृह मंत्रालय b. विदेश मंत्रालय c. विद्युत मंत्रालय d. रक्षा मंत्रालय 4. c. विद्युत मंत्रालय विवरण: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की सहायता हेतु केन्द्रीय विद्युत मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये.
5. वर्ष 2018 के राजीव गांधी सदभावना पुरस्कार के लिए निम्नलिखित में से किसका चयन किया गया है? a. मनमोहन सिंह b. राजीव शुक्ला c. बृजेश मिश्र d. गोपालकृष्ण गांधी 5. d. गोपालकृष्ण गांधी विवरण: गोपालकृष्ण गांधी को वर्ष 2018 के राजीव गांधी सदभावना पुरस्कार के लिए चुना गया है. वे पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल हैं.
6. वैज्ञानिकों ने हाल ही में किस आकार की नई कोशिकाओं की खोज की? a. स्कुटोइड b. ओवल c. क्रॉस d. उपरोक्त में से कोई नहीं 6. a. स्कुटोइड विवरण: अमेरिकी और स्पैनिश वैज्ञानिकों ने एपेथीलियल कोशिकाओं के अध्ययन के दौरान मानव कोशिकाओं के नए आकार स्कुटोइड की खोज की.
7. जापान की वित्तीय सेवा कंपनी नोमूरा की रिपोर्ट के मुताबिक, 2018 की दूसरी छमाही में भारत की वृद्धि दर घटकर कितनी प्रतिशत रह सकती है? a. 7.2% b. 5.2% c. 4.2% d. 3.2% 7. a. 7.2% विवरण: जापान की वित्तीय सेवा कंपनी नोमूरा की रिपोर्ट के मुताबिक, 2018 की दूसरी छमाही में भारत की वृद्धि दर घटकर 7.2% रह सकती है.
8. मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनैशनल ने किस राज्य में जारी किए गए राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के आखिरी ड्राफ्ट को लेकर कहा है कि इस प्रक्रिया से बड़ी संख्या में लोग नागरिकता विहीन हो सकते हैं? a. बिहार b. झारखंड c. असम d. पंजाब 8. c. असम विवरण: मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनैशनल ने असम में जारी किए गए राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के आखिरी ड्राफ्ट को लेकर कहा है कि इस प्रक्रिया से बड़ी संख्या में लोग नागरिकता विहीन हो सकते हैं.
9. निम्न में से किस कंपनी ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) को पछाड़कर देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई? a. रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड b. एचडीएफसी बैंक c. हिंदुस्तान यूनिलीवर d. आईटीसी 9. a. रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड विवरण: रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (आरआईएल) ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) को पछाड़कर देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई.
10. केंद्र सरकार ने चीन और किस देश से सोलर सेल के आयात पर 25% संरक्षण शुल्क लगाया है? a. नेपाल b. मलेशिया c. जापान d. इराक 10. b. मलेशिया विवरण: केंद्र सरकार ने चीन और मलेशिया से सोलर सेल के आयात पर 25% संरक्षण शुल्क लगाया है. इसका उद्देश्य घरेलु सोलर सेल निर्माता सेक्टर की सहायता करना है.
11. विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने एशियाई देशों के लिए फ़्लैश फ्लड चेतावनी प्रणाली विकसित करने का कार्य किस देश को सौंपता है? a. भारत b. नेपाल c. चीन d. जापान 11. a. भारत विवरण: विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने एशियाई देशों के लिए फ़्लैश फ्लड चेतावनी प्रणाली विकसित करने का कार्य भारत को सौंपता है.
12. हाल ही में किस राज्य सरकार ने सूखा प्रभावित इलाकों में पेयजल परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंजूर की है? a. बिहार सरकार b. महाराष्ट्र सरकार c. पंजाब सरकार d. उत्तर प्रदेश सरकार
12. b. महाराष्ट्र सरकार विवरण: महाराष्ट्र सरकार ने सूखा प्रभावित इलाकों में पेयजल परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंजूर की है.