Prem's Career Coaching
Phone No. +91-9302959282, RAIPUR, Chattisgarh


Article : Quiz 5 august 2018
Updated at : Mon, 06 August, 2018 , 07:30:38 AM ( IST )



1. सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में किस विवादित अनुच्छेद की सुनवाई 27 अगस्त तक के लिए टाल दी है?
a.    अनुच्छेद 35ए
b.    अनुच्छेद 70ए
c.    अनुच्छेद 33
d.    अनुच्छेद 17
1. a. अनुच्छेद 35ए
विवरण:
 सुप्रीम कोर्ट में अनुच्छेद 35ए को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई 27 अगस्त तक के लिए टाल दी गई है.

2. केंद्र सरकार द्वारा किस योजना के तहत 122 नई शोध परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई?
a.    IMPRINT-2
b.    DELTA-4
c.    AUGUST-1
d.    CASUAL-2
2. a. IMPRINT-2
विवरण:
 उच्च शिक्षा संस्थानों में अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने इंप्रिंट-2 (IMPRINT-2) के तहत 112 करोड़ रुपये की लागत से 122 नई शोध परियोजनाओं को मंजूरी दी.

3. निम्नलिखित में से कौन सा देश अमेरिका से अमेरिका से एसटीए-1 रैंकिंग हासिल करने वाला तीसरा एशियाई देश बना?
a.    चीन
b.    म्यांमार
c.    भारत
d.    कंबोडिया
3. c. भारत
विवरण:
 अमेरिका की संघीय सरकार ने भारत को ‘‘रणनीतिक व्यापार अधिकार-पत्र 1‘‘ (एसटीए1) की सुविधा देने की अधिसूचना जारी कर दी है. एसटीए-1 प्राप्त करने वाला भारत एशिया का तीसरा देश है.

4. निम्नलिखित में से किस स्टेशन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रखा गया है?
a.    बरेली रेलवे स्टेशन
b.    मुगलसराय जंक्शन
c.    देवरिया जंक्शन
d.    जयपुर जंक्शन
4. b. मुगलसराय जंक्शन
विवरण: 
उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध मुगलसराय रेलवे जंक्शन का नाम परिवर्तित करके दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रेलवे स्टेशन रख दिया गया है.

5. नागरिक अधिकारों के कार्यकर्ता रैफ बदावी की रिहाई संबंधी विवाद के चलते सऊदी अरब ने किस देश के साथ व्यापारिक संबंधों पर रोक लगाने की घोषणा की है?
a.    अमेरिका
b.    रूस
c.    चीन
d.    कनाडा
5. d. कनाडा
विवरण: 
सऊदी अरब द्वारा रैफ बदावी की रिहाई के विवाद में कनाडा के साथ व्यापारिक और निवेश संबंधों पर रोक लगाए जाने की घोषणा की गई है.

6. किस राज्य सरकार ने सांप के काटने, नाव दुर्घटना, सीवेज की सफाई के दौरान दम घुटने और गैस लीकेज को भी आपदा की श्रेणी में शामिल किया है?
a. उत्तर प्रदेश सरकार 
b. बिहार सरकार
c. पंजाब सरकार
d. झारखंड सरकार
6. a. उत्तर प्रदेश सरकार 
विवरण:
 उत्तर प्रदेश सरकार ने सांप के काटने, नाव दुर्घटना, सीवेज की सफाई के दौरान दम घुटने और गैस लीकेज को भी आपदा की श्रेणी में शामिल किया है.

7. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, बाज़ार पूंजीकरण के मामले में किस देश को पछाड़कर जापान दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा शेयर बाज़ार बन गया है?
a. नेपाल
b. भारत
c. रूस
d. चीन
7. d. चीन
विवरण:
 ब्लूमबर्ग के मुताबिक, बाज़ार पूंजीकरण के मामले में चीन को पछाड़कर जापान दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा शेयर बाज़ार बन गया है.

8. विश्व चैंपियनशिप के ग्लोबल ट्रैक इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय ऐथलीट हिमा दास को सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड ने कितने लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी है?
a. 25 लाख रुपये
b. 20 लाख रुपये
c. 30 लाख रुपये
d. 40 लाख रुपये
8. b. 20 लाख रुपये
विवरण:
 विश्व चैंपियनशिप के ग्लोबल ट्रैक इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय ऐथलीट हिमा दास को सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड ने 20 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी है.

9. किस देश की सरकार ने भारतीय मूल के लोगों में अंग प्रतिरोपण की समस्याओं से निपटने के लिए नया कानून लाने की घोषणा की?
a. ब्रिटेन सरकार
b. नेपाल सरकार
c. रूस सरकार
d. चीन सरकार
9. a. ब्रिटेन सरकार
विवरण:
 ब्रिटेन सरकार ने भारतीय मूल के लोगों में प्रतिरोपण के लिए अंगों की तत्काल आवश्यकता को पूरा करने हेतु अंग और ऊतक दान देने संबंधी कानून में परिवर्तन की नई योजनाओं की घोषणा की.

10. निम्न में से किस हाई कोर्ट ने 03 अगस्त 2018 को टाइगर रिजर्व में हाथियों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाई?
a. इलाहबाद हाई कोर्ट
b. उत्तराखंड हाई कोर्ट
c. पटना हाई कोर्ट
d. दिल्ली हाई कोर्ट

10. b. उत्तराखंड हाई कोर्ट
विवरण:
 उत्तराखंड हाई कोर्ट ने 03 अगस्त 2018 को टाइगर रिजर्व में हाथियों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाई और राज्य वन विभाग को 24 घंटों के भीतर व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए तैनात हाथियों को बचाने के लिए दिशा निर्देश दिया है.



Prem's Career Coaching
Phone No. +91-9302959282, RAIPUR, Chattisgarh