Updated at : Mon, 11 June, 2018 , 05:43:06 AM ( IST )
1. चीन में संपन्न 18वें शांघाई सहयोग संगठन (एससीओ) बैठक में किस देश ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से गुज़रने वाली चीन की परियोजना 'वन बेल्ट, वन रोड' परियोजना का समर्थन नहीं किया? a. जापान b. भारत c. सिंगापुर d. दक्षिण कोरिया
1. b. भारत विवरण: चीन में संपन्न 18वें शांघाई सहयोग संगठन (एससीओ) बैठक में भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से गुज़रने वाली चीन की परियोजना 'वन बेल्ट, वन रोड' परियोजना का समर्थन नहीं किया.
2. जी-7 ने सम्मेलन के दौरान शरणार्थियों समेत महिलाओं और लड़कियों की सहायता व शिक्षा के लिए कितना खर्च करने की घोषणा की गई है? a. दो बिलियन डॉलर b. तीन बिलियन डॉलर c. चार बिलियन डॉलर d. पांच बिलियन डॉलर
2. b. तीन बिलियन डॉलर विवरण: जी-7 ने सम्मेलन के दौरान शरणार्थियों समेत महिलाओं और लड़कियों की सहायता व शिक्षा के लिए करीब 3 बिलियन डॉलर खर्च करने की घोषणा की है.
3. भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री ने अब तक कितने गोल दागकर अर्जेंटीना के लियोनल मेसी के रिकॉर्ड की बराबरी की? a. 55 b. 59 c. 61 d. 64 3. d. 64 विवरण: भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री ने अब तक 64 गोल दागकर अर्जेंटीना के लियोनल मेसी के रिकॉर्ड की बराबरी की.
4. केंद्र सरकार ने निम्नलिखित में से किसे संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का कार्यवाहक चेयरमैन नियुक्त किया है? a. जैनेंद्र कुमार b. अरविंद सक्सेना c. विशेष प्रकाश d. आशुतोष चौधरी 4. a. अरविन्द सक्सेना विवरण: केंद्र सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सदस्य अरविंद सक्सेना को 20 जून से आयोग का कार्यवाहक चेयरमैन नियुक्त किया है.
5. तेलंगाना की उस छात्रा का क्या नाम है जो मात्र 16 साल की उम्र में बी.टेक. की पढ़ाई पूरी करके राज्य की सबसे कम उम्र की महिला इंजीनियर बन गई हैं? a. कासीभट्ट सम्हिता b. आरज़ू चमलियाल c. आत्री देवमित्रा d. नैनिका जोहाट
6. केंद्र सरकार ने निम्नलिखित में से किसे केंद्रीय सतर्कता आयोग का प्रमुख नियुक्त किया है? a. देवेन्द्र गौतम b. शरद कुमार c. अश्वनि नागपाल d. संजय सिंह
7. वर्ष 2018 का जी-7 सम्मेलन निम्नलिखित में से किस देश में आयोजित किया गया? a. अमेरिका b. कनाडा c. फ्रांस d. जर्मनी
8. निम्नलिखित में से किस पद के लिए केंद्र सरकार ने यूपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा की अपेक्षा सीधी भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की? a. आईएएस अधिकारी b. रेलवे अधीक्षक c. कोस्ट गार्ड d. पुलिस बल
9. इंस्टिट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2017 में हुई हिंसा से भारत में जीडीपी को कितना प्रतिशत हानि हुई है? a. सात प्रतिशत b. आठ प्रतिशत c. नौ प्रतिशत d. दस प्रतिशत
10. निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने फ्रेंच ओपन टेनिस ख़िताब जीता है? a. डोमिनिक थिएम b. रोजर फेडरर c. जोवक नोकोविच d. राफेल नडाल
उत्तर:
4. a. अरविन्द सक्सेना विवरण: केंद्र सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सदस्य अरविंद सक्सेना को 20 जून से आयोग का कार्यवाहक चेयरमैन नियुक्त किया है. 5. a. कासीभट्ट सम्हिता विवरण: तेलंगाना की कासीभट्ट सम्हिता 16 साल की उम्र में बी.टेक. की पढ़ाई पूरी कर राज्य की सबसे कम उम्र की महिला इंजीनियर बन गई हैं. 6. b. शरद कुमार विवरण: केंद्र सरकार ने एनआईए के पूर्व प्रमुख और भारतीय पुलिस सेवा के 1979 बैच (हरियाणा कैडर) के सेवानिवृत्त अधिकारी शरद कुमार को केंद्रीय सतर्कता आयोग का प्रमुख नियुक्त किया है.
7. b. कनाडा विवरण: कनाडा में आयोजित जी-7 समूह देशों के नेताओं की दो दिन की शिखर बैठक के बाद साझा वक्तव्य जारी किया गया.
8. a. आईएएस अधिकारी विवरण: केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब बड़े प्रशासनिक अधिकारी बनने के लिए यूपीएससी की सिविल सर्विस परीक्षा पास करना जरूरी नहीं होगा.
9. c. नौ प्रतिशत विवरण: इंस्टिट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस द्वारा किये गये एक वैश्विक सर्वेक्षण में पता चला है कि वर्ष 2017 में हुई हिंसा के कारण भारत की जीडीपी को 9 प्रतिशत का नुकसान हुआ है.
10. d. राफेल नडाल विवरण: विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम को हराकर खिताब जीता.