Prem's Career Coaching
Phone No. +91-9302959282, RAIPUR, Chattisgarh


Article : Quiz 22june 2018
Updated at : Sat, 23 June, 2018 , 12:44:37 PM ( IST )

.

1. इंग्लैंड में ‘किया सुपर लीग’ में उपस्थित होने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर कौन होंगी?
a.    स्मृति मंधाना
b.    हरमनप्रीत कौर
c.    मिताली राज
d.    झूलन गोस्वामी
1. a. स्मृति मंधाना
विवरण: भरतीय महिला क्रिकेट ओपनर स्मृति मंधाना इंग्लैंड की महिला लीग किया सुपर लीग में उपस्थित होने वाली पहली महिला खिलाड़ी होंगी.                               

2. सोयाज़-2.1 बी वाहक रॉकेट का उपयोग करके किस देश ने सफलतापूर्वक ग्लोनस-एम पोजिशनिंग उपग्रह लॉन्च किया है?
a.    यूनाइटेड स्टेट्स
b.    रूस
c.    चीन
d.    जापान
2. b. रूस
विवरण: रूस ने सोयाज़-2.1 बी वाहक रॉकेट का उपयोग करके सफलतापूर्वक ग्लोनस-एम पोजिशनिंग उपग्रह लॉन्च किया है.

3.  हाल ही में किये एक अध्ययन के अनुसार समुद्र में कचरे के लिए 10 नदियां जिम्मेदार हैं, इनमें भारत की कौन सी नदी दूसरे स्थान पर है?
a.    यमुना
b.    ब्रह्मपुत्र
c.    कोसी
d.    गंगा
3. d. गंगा
विवरण: हाल ही में हुए एक अध्ययन से पता चला है कि दुनियाभर के समंदरों में मिल रहे कचरे के लिए 10 नदियां सबसे ज्यादा जिम्मेदार हैं. इनमें चीन की यांग्त्जे नदी पहले नंबर पर है जो कि चीन की सबसे लंबी नदी है.

4.  निम्नलिखित में से किसने हाल ही में कोलंबिया के सबसे युवा राष्ट्रपति के रूप मे चुनाव जीता?
a.    इवान ड्यूक
b.    गुस्तावो पेट्रो
c.    जुआन मैनुअल सैंटोस
d.    पीटर रौड्रिक
4. a. इवान ड्यूक
विवरण: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में संपन्न राष्ट्रपति चुनावों में डेमोक्रेटिक सेंटर पार्टी के उम्मीदवार इवान ड्यूक ने जीत हासिल की. वे कोलंबिया के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रपति बने हैं.

5.  मेसेडोनिया ने हाल ही में अपना नाम बदलकर क्या रख लिया है?
a.    उत्तरी मेसेडोनिया गणराज्य
b.    मकदूनिया गणराज्य
c.    कंट्री ऑफ़ सिकंदर
d.    उपरोक्त में से कोई नहीं
5. a. उत्तरी मेसेडोनिया गणराज्य
विवरण: मेसेडोनिया ने हाल ही में अपने देश का नाम बदलकर उत्तरी मेसेडोनिया गणराज्य (Republic of North Macedonia) रखने की घोषणा की है.


6. निम्नलिखित में से कौन सा देश एंटी-डोपिंग पर 2018 एशिया और ओशिनिया क्षेत्र के अंतर सरकारी मंत्रिस्तरीय बैठक की मेजबानी कर रहा है?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    रूस
d.    श्रीलंका
6.d. श्रीलंका
विवरण: 18 जून को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एंटी-डोपिंग पर 2018 एशिया और ओशिनिया क्षेत्र के अंतर सरकारी मंत्रिस्तरीय बैठक शुरू हुई है.

7. किस देश ने जैसे का तैसा की तर्ज पर 50 अरब डॉलर के अमेरिकी उत्पादों पर अतिरिक्त टैरिफ को लागू कर दिया है?
a.    चीन
b.    नेपाल
c.    रूस
d.    भारत
7.a. चीन
विवरण: चीन ने जैसे का तैसा की तर्ज पर 50 अरब डॉलर के अमेरिकी उत्पादों पर अतिरिक्त टैरिफ को लागू कर दिया है. हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी इतनी ही राशि के चीनी सामानों पर 25% टैरिफ लगाया था.

8. किस मंत्री ने नया रायपुर, छत्तीसगढ़ में देश के 10वें स्मार्ट सिटी एकीकृत कमांड और कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) का उदघाटन किया है?
a.    प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी
b.    गृह मंत्री राजनाथ सिंह
c.    विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
d.    इनमें से कोई नहीं
8.a. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी
विवरण: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नया रायपुर, छत्तीसगढ़ में देश के 10 वें स्मार्ट सिटी एकीकृत कमांड और कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) का उदघाटन किया है.

9. किस राज्य सरकार ने राज्य में जनजातीय समुदाय हेतु आर्थिक सहयोग और कल्याण को बढ़ाने के लिए कनाडा के क्यूबेक प्रांत के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
a.    झारखण्ड सरकार
b.    महाराष्ट्र सरकार
c.    कर्नाटक सरकार
d.    तमिलनाडु सरकार
9.b. महाराष्ट्र सरकार
विवरण: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में जनजातीय समुदाय के लिए आर्थिक सहयोग और कल्याण को बढ़ाने के लिए कनाडा के क्यूबेक प्रांत के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं.

10. केंद्रीय खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने पूर्व अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता लिम्बा राम के लिए कितने लाख रुपये की विशेष वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है?
a.    10 लाख
b.    15 लाख
c.    25 लाख
d.    5 लाख
10.d. 5 लाख
विवरण: केन्द्रीय खेल एंव युवा मामलों के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता लिम्बा राम के इलाज के लिए 5 लाख रुपये की विशेष वित्तीय सहायता को मंजूरी दी हैं.

11. भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में इस्तीफ़ा दे दिया?
a.    अरविन्द सुब्रह्मण्यन
b.    देवेन्द्र जायसवाल
c.    अजीत डोभाल
d.    एस एस त्यागी
11. a. अरविन्द सुब्रह्मण्यन
विवरण: देश के मुख्य आर्थिवक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

12. ऑडी के सीईओ का क्या नाम है जिन्हें बर्लिन पुलिस से धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया?
a.    डेविड कोलमैन
b.    रूपर्ट स्टैडलर
c.    जॉन तिआन्हे
d.    मैककॉल हिन्वे
12. b. रूपर्ट स्टैडलर
विवरण: जर्मनी की दिग्गज कार कंपनी ऑडी के सीईओ रूपर्ट स्टैडलर को बर्लिन में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. स्टैडलर की गिरफ्तारी डीजल गाड़ियों की प्रदूषण परीक्षण प्रणाली में घोटाला करने के मामले में हुई है.

13.  हाल ही में किस राज्य में गठबंधन सरकार टूट जाने के कारण राज्यपाल शासन लागू कर दिया गया है?
a.    मणिपुर
b.    जम्मू-कश्मीर
c.    तमिलनाडु
d.    असम
13. b. जम्मू-कश्मीर
विवरण: जम्मू-कश्मीर में बीजेपी-पीडीपी गठबंधन टूटने से राजनितिक संकट पैदा हो गया जिसके चलते राज्य में राज्यपाल शासन लगा दिया गया है.

14.  निम्नलिखित में से किस मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी लॉन्च की गई?
a.    मानव संसाधन मंत्रालय
b.    कृषि मंत्रालय
c.    युवा मामलों का मंत्रालय
d.    विज्ञान एवं तकनीक मंत्रलाय
14. a. मानव संसाधन मंत्रालय
विवरण: केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने हाल ही में राष्ट्रीय पठन-पाठन दिवस के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी लॉन्च की.

15.  निम्नलिखित में से किस देश ने हाल ही में स्पेस फ़ोर्स बनाने की घोषणा की?
a.    चीन
b.    जापान
c.    अमेरिका
d.    रूस

15. c. अमेरिका
विवरण: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 19 जून 2018 को पेंटागन को स्पेस फोर्स तैयार करने का आदेश दिया है.

 






















Prem's Career Coaching
Phone No. +91-9302959282, RAIPUR, Chattisgarh