Prem's Career Coaching
Phone No. +91-9302959282, RAIPUR, Chattisgarh


Article : Quiz 25june 2018
Updated at : Tue, 26 June, 2018 , 12:12:00 PM ( IST )

.

 

1. निम्नलिखित में किस स्थान पर 16,000 पेड़ काटने पर उच्च न्यायालय ने 4 जुलाई तक रोक लगा दी?
a.    दिल्ली
b.    मुंबई
c.    बंगलुरु
d.    कोलकाता
1. a. दिल्ली
विवरण: दक्षिण दिल्ली की छह कॉलोनियों में सरकारी आवास बनाने के लिए क़रीब 16 हज़ार पेड़ काटने की योजना के ख़िलाफ़ हाइकोर्ट ने 4 जुलाई तक रोक लगा दी है.
2. भारत में किस स्थान हुई मूसलाधार बारिश से तीन लोगों की मौत हो गई और कई कारें जमीन में धंस गई?
a.    अगरतला
b.    कोचीन
c.    देवप्रयाग
d.    मुंबई

2. d. मुंबई
विवरण:  मुंबई में हुई जोरदार बारिश से तीन लोगों की मौत हो गई और कई कारें जमीन में धंस गई हैं.


3. समय से पूर्व कराये गये तुर्की के राष्ट्रपति चुनावों में निम्नलिखित में से किसने पुनः राष्ट्रपति चुनाव जीता?
a.    संप्रजित हेनुअल
b.    तैयब एर्दोगन
c.    जोनाथन स्मॉल
d.    बिनाली यिल्दरिम
3. b. तैयब एर्दोगन
विवरण: तुर्की के राष्ट्रपति चुनावों में राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने जीत हासिल कर ली है. एर्दोआन पिछले 15 वर्ष से सत्ता पर काबिज हैं.

4. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में किस लैटिन अमेरिकी देश की यात्रा के दौरान जैव प्रौद्योगिकी और नवीकरणीय ऊर्जा के समझौतों पर हस्ताक्षर किये?
a.    पनामा
b.    अर्जेंटीना
c.    पेरू
d.    क्यूबा
4. d. क्यूबा
विवरण: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की यात्रा के दौरान भारत और क्यूबा जैव प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा और परंपरागत मेडिकल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुये हैं.

5. हाल ही में किस न्यायाधीश की रिटायरमेंट के दो दिन बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामलों के आवंटन के लिए नया रोस्टर जारी किया है?
a.    न्यायमूर्ति रंजन गोगोई
b.    जस्टिस जे चेलमेश्वर
c.    जस्टिस एम बी लोकुर
d.    जस्टिस अरुण मिश्रा
5. b. जस्टिस जे चेलमेश्वर
विवरण: जस्टिस जे चेलमेश्वर के रिटायरमेंट के दो दिन बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामलों के आवंटन के लिए 24 जून 2018 को नया रोस्टर जारी किया है.

6. निम्नलिखित में से किसकी अध्यक्षता में मेट्रो रेल प्रणाली के लिए मानक तय करने के लिए एक समिति का गठन किये जाने की घोषणा की गई?
a.    मंगू राम
b.    किरन बेदी
c.    ई. श्रीधरन
d.    आई.पी. बिष्ट

6. c. ई. श्रीधरन
विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में मेट्रो रेल प्रणाली के लिए मानक तय करने के लिए मेट्रोमैन ई श्रीधरन की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किये जाने को मंज़ूरी प्रदान की. 

7. थाईलैंड में आयोजित ‘आईफा अवॉर्ड्स 2018’ में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को ‘मॉम’ के लिए बेस्ट ऐक्ट्रेस और किस ऐक्टर को ‘हिंदी मीडियम’ फिल्म के लिए बेस्ट ऐक्टर अवॉर्ड मिला है?
a.    इरफान खान
b.    सलमान खान
c.    अजय देवगन
d.    अक्षय कुमार

7. a. इरफान खान

विवरण: थाईलैंड में आयोजित ‘आईफा अवॉर्ड्स 2018’ में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को ‘मॉम’ के लिए बेस्ट ऐक्ट्रेस और इरफान खान को ‘हिंदी मीडियम’ फिल्म के लिए बेस्ट ऐक्टर अवॉर्ड मिला है


8. मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने देश में लागू आपातकाल को कितने और महीने के लिए बढ़ा दिया है?
a.    सात महीने
b.    आठ महीने
c.    तीन महीने
d.    चार महीने
8. c. तीन महीने
विवरण: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने देश में लागू आपातकाल को तीन और महीने के लिए बढ़ा दिया है.

9. स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सार्वजनिक स्वास्थ्य पर अपनी जीडीपी का सिर्फ कितने प्रतिशत खर्च करता है?
a.    एक प्रतिशत
b.    आठ प्रतिशत
c.    तीन प्रतिशत
d.    दस प्रतिशत
9. a. एक प्रतिशत
विवरण: स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सार्वजनिक स्वास्थ्य पर अपनी जीडीपी का सिर्फ 1% खर्च करता है.

10. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा की राज्य में योग को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार योग आयोग का गठन करेगी?
a.    बिहार
b.    हरियाणा
c.    झारखण्ड
d.    पंजाब
10. b. हरियाणा
विवरण: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राज्य में योग को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार योग आयोग का गठन करेगी.

11. निम्न में से किस देश ने महिला चालकों पर से प्रतिबंध हटाकर उन्हें गाड़ी चलाने की अनुमति देने वाला दुनिया का आखिरी देश बन गया?
a.    भारत
b.    चीन
c.    नेपाल
d.    सऊदी अरब

11. d. सऊदी अरब
विवरण: सऊदी अरब ने महिला चालकों पर से प्रतिबंध हटाकर उन्हें गाड़ी चलाने की अनुमति देने वाला दुनिया का आखिरी देश बन गया.


12. निम्न में से किस राज्य के मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए सूर्य शक्ति योजना की घोषणा की?
a.    गुजरात
b.    बिहार
c.    पंजाब
d.    इनमें से कोई नहीं

12. a. गुजरात

विवरण: गुजरात सरकार ने किसानों की बिजली समस्या के समाधान हेतु ‘सूर्य शक्ति किसान योजना’ शुरू की है.





.







Prem's Career Coaching
Phone No. +91-9302959282, RAIPUR, Chattisgarh