Updated at : Thu, 28 June, 2018 , 12:18:33 PM ( IST )
1. अमेरिका की किस सरकारी संस्था ने डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाये गये ट्रेवल बैन को सही करार दिया? a. अमेरिकी सीनेट b. अमेरीकी कांग्रेस c. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट d. पेंटागन 1. c. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट विवरण: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 26 जून 2018 को सुनाये गये एक निर्णय में मुस्लिम बहुल देशों पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों को जायज ठहराया है.
2. विदेश मंत्रालय द्वारा किस नाम से मोबाइल पासपोर्ट सेवा आरंभ की गई है? a. mPassport b. mypassport c. easypassport d. getmepassport 2. a. mpassport विवरण: सरकार ने 'mPassportSeva' सेवा में कुछ नए फीचर्स जोड़े हैं जिसके जरिए देशभर से नागिरक कहीं से भी नए पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
3. वह कौन सा देश है जहां की महिलाओं ने 39 वर्ष बाद स्टेडियम में फुटबॉल मैच देखा? a. सऊदी अरब b. कुवैत c. मिस्र d. ईरान 3. d. ईरान विवरण: हजारों महिलाओं ने तेहरान के सबसे बड़े फुटबॉल स्टेडियम में विश्व कप मैच देखा जो पहला मौका है जब उन्हें स्टेडियम में मैच देखने की स्वीकृति मिली और ईरान के टूर्नामेंट से बाहर होने के बावजूद यह इन महिलाओं की स्वतंत्रता की जीत थी.
4. थॉमसन रायटर्स फाउंडेशन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कराये गये वैश्विक सर्वेक्षण में किस देश को सबसे खतरनाक देश घोषित किए गया? a. पाकिस्तान b. सीरिया c. अफगानिस्तान d. भारत 4. d. भारत विवरण: थॉमसन रायटर्स फाउंडेशन के सर्वेक्षण के अनुसार भारत महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे खतरनाक देश बन गया है.
5. निम्नलिखित में से किस राज्य ने दीन दयाल जन आवास योजना में संशोधन को मंजूरी प्रदान की? a. मध्य प्रदेश b. हरियाणा c. महाराष्ट्र d. हिमाचल प्रदेश 5. b. हरियाणा विवरण: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में दीन दयाल जन आवास योजना-किफायती प्लॉटिड आवास नीति, 2016 में संशोधन करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई.
6. केंद्र सरकार ने 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को मानते हुए सरकारी कर्मचारियों के किन भत्तों को समाप्त करने की घोषणा की है? a. यात्रा भत्ता b. ओवरटाइम भत्ता c. शिक्षा भत्ता d. महंगाई भत्ता 6. b. ओवरटाइम भत्ता विवरण: केंद्र सरकार ने 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को मानते हुए सरकारी कर्मचारियों के ओवरटाइम भत्तों को समाप्त करने की घोषणा की है.
7. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों को उम्रकैद की सजा और कितने रुपये तक का दंड देने का प्रावधान किए जाने की सिफारिश की है? a. दस लाख रुपये b. बीस लाख रुपये c. सात लाख रुपये d. बारह लाख रुपये 7. a. दस लाख रुपये विवरण: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों को उम्रकैद की सजा और दस लाख रुपये तक का दंड देने का प्रावधान किए जाने की सिफारिश की है.
8. केंद्र सरकार ने कितने वान धन केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा हैं? a. 4000 b. 3000 c. 2000 d. 1000 8. b b. 3000 विवरण: केंद्र सरकार ने 3,000 वान धन केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है.
9. निम्न में से किसने फ्रेंच ग्रैंड प्रिक्स-2018 का खिताब जीता? a. सेबैस्टियन विटल b. लुईस हेमिल्टन c. मैक्स वस्टापेन d. किमी राइकोनेने 9. b. लुईस हेमिल्टन विवरण: मर्सिडीज के ड्राइवर लुईस हेमिल्टन ने 24 जून को फ्रेंच ग्रां प्री का खिताब अपने नाम करते हुए ड्राइवरों की विश्व चैम्पियनशिप तालिका में अपनी बढ़त मजबूत कर ली.
10. भारत का पहला ट्राइबल क्वीन का पुरस्कार निम्न में से किसे मिला? a. मीनू मांझी b. पल्लवी दुरुआ c. तुलसी मुंडा d. रश्मिरेखा हंसदाह 10. b. पल्लवी दुरुआ विवरण: उड़ीसा के कोरापुट जिले से आने वाली पल्लवी दुरुआ को 26 जून को उत्कल मंडप में आदि रानी कलिंग ट्राइबल क्वीन प्रतियोगिता में देश का पहला ट्राइबल क्वीन पुरस्कार दिया गया है.
11. संयुक्त राष्ट्र कुटीर, लघु और मध्यम आकार उद्योग (एमएसएमई) दिवस कब मनाया जाता है? a. 27 जून b. 20 जून c. 22 जून d. 24 जून 11. a. 27 जून विवरण: संयुक्त राष्ट्र कुटीर, लघु और मध्यम आकार उद्योग (एमएसएमई) सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने और नवाचार, रचनात्मकता और सभी के लिए टिकाऊ काम को बढ़ावा देने में एमएसएमई के महत्व को पहचानने के लिए प्रतिवर्ष 27 जून को मनाया जाता है.
12. किस क्षेत्र में सिंधु दर्शन महोत्सव मनाया जाता है? a. लद्दाख b. जम्मू c. हरियाणा d. इनमें से कोई नहीं 12. a. लद्दाख विवरण: तीन दिवसीय वार्षिक सिंधु दर्शन उत्सव जम्मू-कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में सिंधु नदी के तट पर 12 जून से 14 जून तक मनाया गया.