Updated at : Fri, 29 June, 2018 , 11:20:48 AM ( IST )
1. सांख्यिकी दिवस के अवसर पर किस जयंती के उपलक्ष्य में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा 125 रुपये का सिक्का जारी किया जायेगा? a. महालनोबिस जयंती b. हरशंकर जयंती c. देवदास जयंती d. हरिभूम जयंती 1. a. महालनोबिस जयंती विवरण: सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय और भारतीय सांख्यिकी संस्थान (आइएसआइ) ने सांख्यिकी दिवस पर महालनोबिस जयंती के अवसर पर 125 रुपये का सिक्का जारी करने का निर्णय लिया है.
2. संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी प्रतिनिधि का क्या नाम है जो हाल ही में भारत के दौरे पर आई हैं? a. अनुपमा रॉय b. कल्पना शेट्टी c. निकी हेली d. अनीता डोंगरे 2. c. निकी हेली विवरण: संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी प्रतिनिधि निकी हेली भारत की यात्रा पर हैं. वे यहां धार्मिक स्थलों पर गई और राजनीतिज्ञों से मिलीं.
3. जानवरों और कृषि में उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए उपयोग किये जाने वाले किस दवा और इंजेक्शन पर सरकार ने प्रतिबन्ध लगाने का निर्णय लिया है? a. ऑक्सीटोसिन b. ऑक्सीग्लोबिन c. टेट्रामाइसिन d. टेम्परलिन 3. a. ऑक्सीटोसिन विवरण: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने दुधारु पशुओं से दूध निकालने के लिए देश में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल की जाने वाली आक्सीटॉक्सीन दवा के निजी क्षेत्र में निर्माण पर एक जुलाई से रोक लगा दी है.
4. केंद्र सरकार द्वारा रणनीतिक पेट्रोलियम भंडारण क्षमता 65 लाख टन बढ़ाने के लिए चुने गये दो स्थानों में से ओड़िसा में कौन सा स्थान है? a. जामनगर b. चंदौरी बाज़ार c. चांदीखोल d. अनुप्रयाग 4. c. चांदीखोल विवरण: देश में 65 लाख टन तक के रणनीतिक पेट्रोलियम भंडारण के लिए ओडिशा में चांदीखोल तथा कर्नाटक में पदुर को चयनित किया गया है.
5. भारतीय रुपया एक डॉलर के मुकाबले सबसे न्यूनतम स्तर पर कितनी कीमत पर पहुंच गया? a. 67.20 रुपये b. 68.55 रुपये c. 69.10 रुपये d. 70.30 रुपये 5. c. 69.10 रुपये विवरण: भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले अब तक के न्यूनतम स्तर 69.10 पर पहुंचा. इस साल रुपया अब तक 8 प्रतिशत से ज्यादा टूट चुका है.
6. निम्नलिखित में से किस स्थान की हल्दी को हाल ही में जीआई टैग प्रदान किया गया? a. कोल्हापुर b. माधोपुर c. देवरिया d. सांगली 6. d. सांगली विवरण: महाराष्ट्र स्थित सांगली की हल्दी को भारतीय पेटेंट कार्यालय से को ज्योग्राफिकल इंडेक्स (जीआई) रैकिंग प्रदान की गई.
7. अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी अकामाई की रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर 2017 से अप्रैल 2018 के बीच वेब अटैक से सबसे अधिक प्रभावित 10 देशों की सूची में कौन सा देश चौथे पायदान पर रहा? a. भारत b. नेपाल c. चीन d. रूस 7. a. भारत विवरण: अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी अकामाई की रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर 2017 से अप्रैल 2018 के बीच वेब अटैक से सबसे अधिक प्रभावित 10 देशों की सूची में भारत चौथे पायदान पर रहा.
8. केंद्रीय कैबिनेट ने चंडीखोल (ओडिशा) में 4 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) और पडूर (कर्नाटक) में 2.5 एमएमटी क्षमता वाले कितने सामरिक पेट्रोलियम रिज़र्व बनाने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है? a. 5 b. 7 c. 2 d. 4 8. c. 2 विवरण: केंद्रीय कैबिनेट ने चंडीखोल (ओडिशा) में 4 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) व पडूर (कर्नाटक) में 2.5 एमएमटी क्षमता वाले 2 सामरिक पेट्रोलियम रिज़र्व बनाने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है.
9. जर्मनी में जारी जूनियर निशानेबाज़ी विश्व कप में भारत के सौरभ चौधरी ने जूनियर विश्व रिकॉर्ड बनाकर कितने मीटर एयर पिस्टल का स्वर्ण पदक जीत लिया है? a. 50 मीटर b. 20 मीटर c. 100 मीटर d. 10 मीटर 9. d. 10 मीटर विवरण: जर्मनी में जारी जूनियर निशानेबाज़ी विश्व कप में भारत के सौरभ चौधरी ने जूनियर विश्व रिकॉर्ड बनाकर 10 मीटर एयर पिस्टल का स्वर्ण पदक जीत लिया है.
10. मंत्रिमंडल ने नागर विमानन के क्षेत्र में सहयोग हेतु भारत और किस देश के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर को मंजूरी दे दी? a. जर्मनी b. नेपाल c. चीन d. इराक 10. a. जर्मनी विवरण: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 27 जून 2018 को नागर विमानन के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और जर्मनी के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर को स्वीकृति दे दी है.
11. किस मंत्रालय ने ‘जेलों में महिलाएं’ नामक रिपोर्ट जारी की है? a. रक्षा मंत्रालय b. महिला और बाल विकास मंत्रालय c. मानव संसाधन विकास मंत्रालय d. इनमें से कोई नहीं 11. b. महिला और बाल विकास मंत्रालय विवरण: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने ‘जेलों में महिलाएं’ नामक रिपोर्ट लॉन्च की है जिसका उद्देश्य जेलों में महिलाओं के विभिन्न अधिकारों, उनके सामने आने वाले विभिन्न मुद्दों और इसके समाधान हेतु संभावित तरीकों की समझ बनाना है.
12. फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने हाल ही में किस देश को एक बार फिर 'ग्रे लिस्ट' में बरकरार रखा है? a. पाकिस्तान b. भारत c. नेपाल d. चीन 12 a. पाकिस्तान विवरण: फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने पाकिस्तान को एक बार फिर 'ग्रे लिस्ट' में बरकरार रखा है.