Prem's Career Coaching
Phone No. +91-9302959282, RAIPUR, Chattisgarh


Article : Quiz 29june 2018
Updated at : Sat, 30 June, 2018 , 11:57:51 AM ( IST )

1. हाल ही में राष्ट्रीय निर्यात बीमा खाता ट्रस्ट (एनईआईए) को कितना अनुदान-सहायता प्रदान किया गया है?
a.    2200 करोड़ रुपये
b.    1300 करोड़ रुपये
c.    5000 करोड़ रुपये
d.    1040 करोड़ रुपये

1. d. 1040 करोड़ रुपये
विवरण: 
प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने राष्ट्रीय निर्यात बीमा खाता ट्रस्ट (एनईआईए) को 1,040 करोड़ रुपये के अनुदान-सहायता के योगदान को मंजूरी दे दी है.
2. निम्न में से किस मंत्रालय द्वारा ‘उद्योग संगम-2018’ आयोजित किया जाता है?
a.    गृह मंत्रालय
b.    रक्षा मंत्रालय
c.    सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय
d.    ग्रामीण विकास मंत्रालय

2. c. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय
विवरण:
 भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने दूसरे संयुक्त राष्ट्र सूक्ष्म, लघु और मध्यम आकार के उद्यम दिवस के अवसर पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) द्वारा आयोजित उद्योग संगम-2018 का उद्घाटन किया.
3. पाकिस्तान के पहले नेत्रहीन न्यायाधीश के रूप में निम्न में से किसने शपथ ली है?
a.    यूसुफ सलीम
b.    ज़ुबैर साबिर
c.    ज़ुबैर खान
d.    यूसुफ आलम

3. a. यूसुफ सलीम
विवरण: 
लाहौर के यूसुफ सलीम ने पाकिस्तान के पहले नेत्रहीन न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है. वे 21 न्यायाधीशों में से थे जिन्होंने 26 जून 2018 को सिविल न्यायाधीशों के रूप में शपथ ली.
4. किस राज्य में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर का पता लगाने हेतु एक नई तकनीक ‘लिक्विड बेस्ड साइटोलॉजी’ शुरू हुई है?
a.    बिहार 
b.    झारखण्ड
c.    तमिलनाडु
d.    उत्तर प्रदेश

4. c. तमिलनाडु
विवरण:
 गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर का पता लगाने हेतु एक नई तकनीक ‘लिक्विड बेस्ड साइटोलॉजी’ तमिलनाडु में शुरू हुई है. लिक्विड बेस्ड साइटोलॉजी तकनीक पूर्ववर्ती चरणों के दौरान गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर का पता लगाने में मदद करेगी.
5. किस राज्य सरकार ने सोलापुर जिले के उजनी बांध में 1000 मेगावॉट के फ्लोटिंग सौर ऊर्जा संयंत्र से जुड़े मुद्दों का अध्ययन करने हेतु एक समिति का गठन किया है?
a.    महाराष्ट्र सरकार
b.    बिहार सरकार
c.    पंजाब सरकार 
d.    इनमें से कोई नहीं

5. a. महाराष्ट्र सरकार
विवरण: 
महाराष्ट्र सरकार ने सोलापुर जिले के उजनी बांध में 1000 मेगावॉट के फ्लोटिंग सौर ऊर्जा संयंत्र से जुड़े मुद्दों का अध्ययन करने के लिए एक समिति का गठन किया है.
6. अमेरिका ने किस देश पर प्रतिबंध लगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पर दबाव बनाया?
a.    चीन
b.    नेपाल
c.    ईरान
d.    इनमें से कोई नहीं

6. c. ईरान
विवरण:
 अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंध लगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पर दबाव बनाया हैं. ईरान के साथ 2015 में हुए परमाणु करार को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों के साथ हुई एक बैठक में अमेरिका ने अनुरोध किया कि वे पश्चिम एशिया में ईरान के ‘बुरे बर्ताव’ के लिए उसे दंडित करें.
7. भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक बी श्रीराम को किस बैंक का मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है?
a.    आईडीबीआई बैंक
b.    पंजाब नेशनल बैंक
c.    बैंक ऑफ बड़ौदा
d.    देना बैंक

7. a. आईडीबीआई बैंक
विवरण:
 भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक बी श्रीराम को आईडीबीआई बैंक का मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है.
8. निम्न में से किस राज्य में विश्व की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल परियोजना आने वाली है?
a.    उत्तर प्रदेश
b.    बिहार
c.    महाराष्ट्र
d.    पंजाब

8. c. महाराष्ट्र
विवरण: 
सऊदी अरामको दुनिया की सबसे बड़ी तेल उत्पादक कंपनी है जिसने एडनॉक के साथ महाराष्ट्र के रत्नाअगिरी में एकीकृत रिफाइनरी एवं पेट्रोरसायन परिसर को संयुक्तस रूप से विकसित एवं निर्मित करने के लिए एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये.
9. 2011 की जनगणना के आधार पर जारी आंकड़ो के अनुसार भारत की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा कौन सी है? 
a.    संस्कृत 
b.    बंगाली
c.    हिंदी
d.    इनमें से कोई नहीं

9. c. हिंदी
विवरण:
 2011 की जनगणना के आधार पर जारी आंकड़ो के अनुसार भारत की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा हिंदी है.

10. चीन ने भारत से निम्न आयातों में से किस पर शून्य तक शुल्क कटौती की घोषणा की?
a.    गेहूँ
b.    सरसों
c.    सोयाबीन
d.    इनमें से कोई नहीं

10. c. सोयाबीन
विवरण:
 चीन ने घोषणा की कि वह भारत और चार अन्य एशिया-प्रशांत देशों से सोयाबीन आयात पर टैरिफ घटाएगा और कुछ और वस्तुओं पर शुल्क को कम करेगा. चीन ने भारत से सोयाबीन के आयात में शून्य तक शुल्क कटौती की घोषणा की.

 














Prem's Career Coaching
Phone No. +91-9302959282, RAIPUR, Chattisgarh