Updated at : Wed, 18 July, 2018 , 04:27:27 AM ( IST )
1. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने निम्नलिखित में किसे राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है? a. राम सकल सिंह b. अर्पित महाजन c. विवेक तोमर d. के सी तनेजा 1. a. राम सकल सिंह विवरण: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राकेश सिन्हा, सोनल मानसिंह, रघुनाथ महापात्र और राम सकल सिंह को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है.
2. निम्नलिखित में से कौन आधुनिक इतिहास के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं? a. मार्क ज़ुकरबर्ग b. अनिल अंबानी c. जैक मा d. जेफ़ बेज़ोस 2. d. जेफ़ बेज़ोस विवरण: अमेजन कंपनी के संस्थापक जेफ बेजोस आधुनिक इतिहास के सबसे अमीर व्यक्ति बन गये हैं. उनकी संपत्ति 150 अरब डॉलर से ज्यादा हो गई है.
3. गृह मंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार अप्रैल 2019 से किस प्रकार के लाइसेंस रखने वालों के नाम राष्ट्रीय डेटाबेस में शामिल किए जाएंगे? a. पटाखे का लाइसेंस b. बंदूक का लाइसेंस c. चार पहिया गाड़ी का लाइसेंस d. उपयुक्त में से कोई नहीं 3. b. बंदूक रखने वाले विवरण: गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि अप्रैल 2019 से सभी नए और पुराने बंदूक लाइसेंस रखने वालों के नाम राष्ट्रीय डेटाबेस में शामिल किए जाएंगे.
4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में स्थित बंसगर नहर परियोजना को देश के लिए समर्पित किया है? a. मध्य प्रदेश b. हरियाणा c. उत्तर प्रदेश d. राजस्थान 4. c. उत्तर प्रदेश विवरण: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बंसगर नहर परियोजना को देश के लिए समर्पित किया है.
5. सुलभ इंटरनेशनल द्वारा भारत के किस जिले में दुनिया की सबसे सस्ती पेयजल परियोजना शुरू की गई? a. माधोपुर (राजस्थान) b. गुरदासपुर (पंजाब) c. अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) d. दरभंगा (बिहार) 5. d. दरभंगा (बिहार) विवरण: बिहार के दरभंगा जिले में दुनिया की सबसे सस्ती पेयजल परियोजना शुरू की गई. इसे सुलभ इंटरनेशनल द्वारा शुरू किया गया है.
6. हरियाणा के राज्यपाल का क्या नाम है जिन्हें हाल ही में हिमाचल प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार प्राप्त हुआ? a. कप्तान सिंह सोलंकी b. आचार्य देववरात c. सुमन रंजन d. ईश्वर शर्मा 6. a. कप्तान सिंह सोलंकी विवरण: हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा हिमाचल प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.
7. भूषण स्टील ने निम्नलिखित में से किसे हाल ही में अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया? a. मनु नायर b. ई एस कल्याण c. कमलेश्वर त्रिपाठी d. टीवी नरेंद्रन 7. d. टी वी नरेंद्रन विवरण: भूषण स्टील ने टीवी नरेंद्रन को कंपनी के अध्यक्ष और गैर-कार्यकारी अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्ति करने की मंजूरी दे दी है.
8. हाल ही में डीआरडीओ द्वारा किस मिसाइल का ख़राब मौसम में भी सफल परीक्षण किया गया? a. पृथ्वी 2 b. अग्नि 3 c. ब्रह्मोस d. पृथ्वी 4 8. c. ब्रह्मोस विवरण: सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस का सफल परीक्षण किया गया. इस परीक्षण की ख़ास बात यह रही कि मिसाइल का परीक्षण खराब मौसम में किया गया.
9. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा पौधागिरी अभियान लॉन्च किया गया? a. हरियाणा b. आंध्र प्रदेश c. मध्य प्रदेश d. पंजाब 9. a. हरियाणा विवरण: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पौधागिरी अभियान का शुभारंभ किया.
10. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किस राज्य के लिए बनाए गये डायन प्रताड़ना (प्रतिबंध, रोकथाम और संरक्षण) विधेयक, 2015 को मंजूरी दे दी है? a. अरुणाचल प्रदेश b. सिक्किम c. पश्चिम बंगाल d. असम 10. d. असम विवरण: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने असम के लिए बनाए गये डायन प्रताड़ना (प्रतिबंध, रोकथाम और संरक्षण) विधेयक, 2015 को मंजूरी दे दी है.